Sun, Apr 28, 2024
image
शाहरुख ने बदल दिया था क्लाइमैक्स /23 Mar 2023 12:13 PM/    745 views

मैं हूं ना का क्लाईमैक्स कुछ और थाः सुनील शेट्टी

मुंबई । बालीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शाहरुख खान  के साथ फिल्म मैं हूं ना में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख हीरो थे तो वहीं सुनील शेट्टी एक विलेन यानी आतंकी के रोल में थे। सुनील शेट्टी ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया है कि मैं हूं ना का क्लाईमैक्स कुछ और था, लेकिन शाहरुख ने उनकी वजह से उसे बदलवा दिया। 
 सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि शाहरुख खान  किस तरह खुद को एक आर्टिस्ट और अन्य एक्टर्स को सुपरस्टार की तरह ट्रीट करते हैं। सुनील शेट्टी इस समय हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जहां वह एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ रीयूनाइट हुए हैं, वहीं संजय दत्त के साथ भी काम कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने इन सभी एक्टर्स संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, मैंने उनके (शाहरुख खान) साथ मैं हूं ना शूट की थी और वह अपने एक्टर्स को सुपरस्टार्स की तरह ट्रीट करते थे। शाहरुख इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सिक्योर एक्टर हैं। उनके जैसा मैंने कोई नहीं देखा।
 मैं हूं ना के क्लाइमैक्स सीन में वह पीछे हट गए और कहा कि मैं सुनील शेट्टी को नहीं पीट सकता। मुझे कुछ करना होगा। उन्होंने बम का पिन निकाला, हाथ में पकड़ा और कहा कि मैं फिजिकली मैं सुनील शेट्टी को नहीं पीट सकता। वह इतने सिक्योर इंसान हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि शाहरुख उनका इतना अधिक सम्मान करते हैं कि फिल्म में उन्हें पीटने से इनकार कर दिया और क्लाइमैक्स ही बदल डाला। सुनील शेट्टी के मुताबिक, शाहरुख सच में एक चार्मर हैं जो किसी का भी दिल जीत लेते हैं। वह सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी प्रभावित कर देते हैं। मैं हूं ना को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी आतंकी राघवन दत्ता के रोल में नजर आए थे। 
उन्हें इसमें निभाए नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर का नॉमिनेशन भी मिला था। वहीं शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। सुनील शेट्टी अब जल्द ही हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। हाल ही उनकी सीरीज हंटर रिलीज हुई है, जिसमें वह एसीपी विक्रम चौहान के रोल में हैं। बता दें कि  एक्टर सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 31 साल पूरे हो चुके हैं। तीन दशक लंबे करियर में सुनील शेट्टी ने कई हिट फिल्में दीं और नामी फिल्ममेकर्स संग काम किया। उन्होंने संजय दत्त से लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान तक के साथ फिल्में कीं। 

Leave a Comment