Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / एक व्यक्ति ने तीन दिन शव के पास रहने के बाद ली अपनी जान

एक व्यक्ति ने तीन दिन शव के पास रहने के बाद ली अपनी जान

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे

05 Aug 2023 12:42 PM 635 views

एक व्यक्ति ने तीन दिन शव के पास रहने के बाद ली अपनी जान

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार (2 अगस्त) को इसकी जानकारी दी। 31 साल के वीरार्जुन विजय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। वीरार्जुन की शादी 29 साल की हेमवती से हुई थी। दंपत्ति की 2 बेटी थी। एक डेढ़ साल की मोक्ष मेघा नयना और 8 महीने की सुनयना।