Fri, May 16, 2025

Home/ मनोरंजन / जेनिफर लोपेज अपने पति और सौतेली बेटी के साथ हुई स्पॉट

जेनिफर लोपेज अपने पति और सौतेली बेटी के साथ हुई स्पॉट

53 वर्षीय जेनिफर व्हाइट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगीं

07 Jul 2023 01:14 PM 1186 views

जेनिफर लोपेज अपने पति और सौतेली बेटी के साथ हुई स्पॉट

 
हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज अक्सर पति बेन एफ्लेक संग आउटिंग पर स्पॉट होती रहती हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहती हैं। इसी बीच जेनिफर को पति और सौतेली बेटी वायलेट संग हैम्पटन में अरबपति सपोर्ट्स दिग्गज माइकल रुबिन की सितारों से सजी पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उनका गॉर्जियल लुक देखने को मिला। अब जेनिफर की पति और बेटी संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तब इस दौरान 53 वर्षीय जेनिफर व्हाइट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगीं। इस लुक को उन्होंने गले में चेन और हाई पोनी के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनकी बेटी भी व्हाइट मैक्सी ड्रेस में बेहद प्यारी दिखीं, जबकि पति बेन भी दोनों के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।