Sat, Apr 27, 2024
image
खाने के अनाज के लिए तरस रहे हैं लोग /12 Jul 2023 11:38 AM/    1027 views

चीन में पनपने लगा खाद्य सुरक्षा का संकट

बीजिंग । पडोसी देश चीन में मौसम की चरम स्थिति से देश भर में खाद्य सुरक्षा का संकट पनपने लगा है। वहीं, चीनी मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों या महीनों में देश ‘अल-नीनो’ का प्रभाव में आ जाएगा। जिसकी वजह से देश के दक्षिणी हिस्सों में भयंकर बाढ़ तो उत्तरी हिस्सों में सूखे का प्रभाव देखा जा सकता है।एक नई स्टडी से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो दशक में चीन की प्रमुख फसल चावल के उत्पादन में काफी गिरावट देखी गई है।  अभी हाल में यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि चीन में अल नीनो का प्रभाव आठ से 10 महीने तक रह सकता है और उत्तरी गोलार्ध की सर्दियों में धीरे-धीरे मजबूत होते हुए पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाएगा। चीन के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने मई के आखिरी सप्ताह में चेतावनी दी थी कि उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्से जो देश के शीर्ष अनाज उत्पादक है, उन क्षेत्रों को भारी बारिश, बाढ़ और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थित युन्नान लगातार सूखे की मार झेल रहा है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार औसतन 4.1 दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। जो 1961 के बाद से रिकॉर्ड है।
अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, साल 2022 में चीन दुनिया में गेंहू का सबसे बड़ा आयातक देश रहा है। वहीं, अगस्त 2022 में चीन ने 4.56 मिलियन टन चावल का आयात किया था जो साल दर साल बढ़ता ही जा रही है। इनसाइडओवर की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 2022 में 20.63 मिलियन टन मकई का आयात किया गया। बता दें कि बेतहाशा गिरती अर्थव्यवस्था चीन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब एक और खाघान्न की कमी का नया संकट चीन को घेरने जा रहा है। 

Leave a Comment