Sun, Apr 28, 2024
image
भारती और हर्ष के शो पर दी जानकारी /29 Feb 2024 01:39 PM/    45 views

मैं एक दिन पक्का शार्क टैंक में जरूर जाऊंगा-विक्की जैन

नई दिल्ली। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने एक साथ बिग बॉस 17 के घर में एक साथ एंट्री ली थी। दोनों ने इस घर में अपने-अपने हिसाब से गेम खेला। शो में विक्की को मास्टरमाइंड और विक्की भैया के नाम से भी बुलाया गया। अब बिग बॉस के बाद विक्की जैन जल्द एक और रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद विक्की ने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट शो में किया। दरअसल, विक्की और अंकिता हाल ही में कॉमेडियन के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिग बॉस के शो से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की।
रियलिटी शो ’स्मार्ट जोड़ी’ के बाद यह कपल ’बिग बॉस 17’ में एक साथ नजर आए थे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में विक्की ने कहा, ’मैं एक दिन पक्का शार्क टैंक में जरूर जाऊंगा, बतौर इन्वेस्टर’।
इसके साथ ही उन्होंने अपने बाकी काम को लेकर बताया कि जब मैं मुंबई में रहूंगा, उस दौरान एंटरटेनमेंट फिल्ड में काम करता रहूंगा। जैसे शोज और गाने इस दौरान में ये जरूर करना चाहूंगा। आखिर अंकिता के साथ एक गाना तो बनता है।
बिग बॉस ओटीटी में जाएंगे विक्की जैन
इस पॉडकास्ट पर विक्की जैन ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो बिग बॉस ओटीटी में जाने वाले हैं या नहीं। भारती के सवाल का जवाब देते हुए विक्की ने कहा, ’अगर हम गए, तो पापा हमें सीधा घर से बाहर निकालेंगे। विक्की आगे कहते हैं कि मैं एक दिन नहीं जा सकता उस घर में। शो में अंकिता ने इस बात का खुलासा भी किया कि विक्की शुरू में उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। इसके जवाब में विक्की ने कहा, ’हर चीज का एक सही समय होता है, जब हम मिले थे उस समय हम दोनों ही इस स्थिति में नहीं थे कि शादी करें’।

Leave a Comment