सोनिया शर्मा
जैतो । संत निरंकारी मिशन जैतो में जोनल इंचार्ज फिरोजपुर एन.एस. गिल और जैतो ब्रांच के मुखी अशोक धीर ने बताया कि 28 से 30 अक्तूबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के विशाल मैदान में 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। संत समागम सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में आयोजित होने जा रहा है।