Thu, Jul 31, 2025

Home/ राष्ट्रीय / कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

सोनिया गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचीं

14 Feb 2024 12:06 PM 168 views

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

सोनिया शर्मा
 नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इनमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। सोनिया गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।