Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / आदित्य नारायण ने परफॉर्मेंस के बीच सिंगर ने क्यों खोया आपा?

आदित्य नारायण ने परफॉर्मेंस के बीच सिंगर ने क्यों खोया आपा?

लगातार खींचा आदित्य का पैर

14 Feb 2024 12:25 PM 124 views

आदित्य नारायण ने परफॉर्मेंस के बीच सिंगर ने क्यों खोया आपा?

 नई दिल्ली। सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण का कॉन्सर्ट विवाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परफॉर्मेंस के दौरान फैंस के साथ सिंगर की गई बदसलूकी पर उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने पूरे मामले पर सफाई दी है। आदित्य नारायण ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज में परफॉर्म किया था। कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर अपना आपा खो बैठे थे। आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट को लेकर इवेंट मैनेजर ने कहा कि जिन लड़कों पर सिंगर भड़के थे, वो बार-बार उन्हें परेशान कर रहे थे। इसके बाद एक वक्त पर आदित्य नारायण अपना आपा खो बैठे और बदसलूकी कर दी। जूम के साथ बातचीत में इवेंट मैनेजर ने कहा, “वो लड़का कॉलेज का स्टूडेंट भी नहीं था, वो कॉलेज के बाहर का ही कोई होगा। वो लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था और बहुत इरिटेटिंग था।“
उन्होंने आगे कहा, “उसने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर मारा था। उसके बाद वो अपना आपा खो दिया। उन्होंने इस लड़के के साथ लगभग 200 सेल्फी ली होंगी। इसके अलावा पूरा कॉन्सर्ट अच्छे से चला। इस घटना के बाद, शो लगभग दो घंटे तक चला। अगर वो स्टूडेंट सही था, तो वो आगे आता।“
आदित्य की स्थिति के बारे में बात करते हुए मैनेजर ने आगे कहा, “यहां तक कि दर्शन रावल ने भी ऐसे कॉलेज इवेंट करना बंद कर दिया है, क्योंकि इस तरह की घटना हर शहर में होती रहती हैं। लोग हर चीज के पीछे का सच नहीं जानते। आप बस एक तरफ की कहानी देखते हैं। वो लगातार आदित्य को मार और खींच रहा था, अगर वो गिर जाते तो क्या होता? अगर ये लड़का सही होता तो आगे आकर कॉलेज अथॉरिटी को बताता कि उसके साथ ऐसा हुआ है। मैं कई सालों से कॉलेज से जुड़ा हुआ हूं और उन्होंने इससे पहले कभी इतना अच्छा कॉन्सर्ट नहीं किया था। उन्होंने खुद ऐसा कहा है।’’