Sat, Apr 27, 2024
image
आलोचना करना कुछ साथियों की आदत हो गई- पीएम मोदी /07 Feb 2024 04:03 PM/    17 views

संसद मे पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली।  संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं इस बार भी पूरी तैयारी से आया हूं। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। मैं खरगे का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने पूरी कर दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में विस्तार से 4 सबसे बड़ी जातियों के विषय में हम सबको संबोधित किया था। ये 4 जातियां हैं। युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक समान है। इन चारों वर्गों की समस्याओं के समाधान के रास्ते भी एक समान ही हैं। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा- कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा। इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया। इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है।
पीएम ने कहा- सब जानते हैं कि आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे, तो अंग्रेजों की बनाई दंड संहिता कांग्रेस ने क्यों नहीं बदली। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी। अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है। अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं। राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन। हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं। पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल से चुनौती आई है कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं।  बड़े धैर्य और नम्रता के साथ आपके एक-एक शब्द को सुनते रहे हैं, लेकिन आप आज भी न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं। परंतु मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी है। इसलिए मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है।
पीएम ने कहा- ये 75वां गणतंत्र दिवस अपने आप में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति का भाषण उसका ऐहितासिक महत्व रहता है। भारत के कोटि-कोटि जनों का जो सामर्थ्य है, उस सामर्थ्य को कम शब्दों में समझादारी से देश के सामने प्रस्तुत किया है। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को घोषणा की है कि संसद का बजट सत्र एक दिन बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर दिया गया है। संसद का बजट सत्र 9 फरवरी को समाप्त होना था।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मैं सदन में बोलता हूं तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाता है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद राज्यसभा में अंतरिम बजट 2024-25 और जम्मू-कश्मीर पर अंतरिम बजट 2024-25 पर सामान्य चर्चा शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में जवाब दिया था। बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया।

Leave a Comment