Sun, Apr 28, 2024
image
28 जनवरी को है ग्रैंड फिनाले /24 Jan 2024 06:45 PM/    16 views

ग्रैंड फिनाले तक मोटी रकम कमा लेंगे मुनव्वर

नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी  का नाम विनर की रेस में सबसे आगे है। फैंस उन्हें इस सीजन का विनर बनाने के लिए कोई कसर छोड़ते नहीं नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन मुनव्वर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। शो में रहते हुए उन्होंने फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश की है। अब श्बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 में रहते हुए अब तक कितनी फीस वसूली है। मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। तमाम बैशिंग और आरोप के बाद भी फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। मुनव्वर कई हफ्तों तक श्बिग बॉस किंगश् बने रहे। लोगों का दिल जीतते हुए वह अब टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक हैं। कॉमेडियन के फैंस जितना अपने फेवरेट के हाथ में ट्रॉफी देखने के लिए बेताब हैं, उतना ही ये जानने के भी इच्छुक हैं कि उनकी पर वीक अरनिंग कितनी रही। तो चलिये बताते हैं आपको कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 से कितनी कमाई कर ली।
बिग बॉस 17 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा बताई जा रही हैं। हालांकि, मुनव्वर, मनारा से ज्यादा पीछे नहीं हैं। मिस मालिनी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत से लेकर अब तक, मुनव्वर ने हर हफ्ते 8 लाख तक की कमाई की है। यानी कि उनकी एक दिन की इनकम 1.1 लाख रही है। इस लिहाज से अगर 97 दिनों की इनकम देखें, तो मुनव्वर ने 1.1 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। 
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस कमाई के अनुसार, ग्रैंड फिनाले कर मुनव्वर 1.2 करोड़ तक की कमाई कर लेंगे। यह राशि विनिंग प्राइज से दोगुनी ज्यादा होगी, जो कि 50 लाख तक की हो सकती है।

Leave a Comment