Sun, Apr 28, 2024
image
एक बार फिर विदर्भ का सपना चकनाचूर /14 Mar 2024 02:09 PM/    33 views

2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से रौंदकर खिताब जीता

नई दिल्ली। मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से रौंदकर खिताब जीता। विदर्भ का तीसरा बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। मुंबई ने 8 साल रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने शानदार वापसी की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के स्कोर बोर्ड पर 248 रन लग चुके हैं। हालांकि, टीम को चैंपियन बनने के लिए 290 रन और बनाने थे, लेकिन तनुष कोटियन ने अक्षय को एलबीडब्ल्यू आउट किया और पांचवें दिन मुंबई की मैच में वापसी कराई। उनके अलावा तुषार देशपांडे और कुलकर्णी ने भी शानदार गेंदबाजी की। दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर 42वां बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। दूसरी पारी में मुंबई ने विदर्भ को जीत के लिए 538 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में विदर्भ के लिए कप्तान अक्षय वाडेकर ने शानदार शतक जड़ा। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 65 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम 368 रन पर ढेर हो गई और मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया।

Leave a Comment