Sat, Aug 02, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / वियतनाम के हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग

वियतनाम के हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग

पुलिस कर रही आग लगने के कारणों की जांच

13 Sep 2023 11:40 AM 782 views

वियतनाम के हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग

हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान चली गई।  आधिकारिक समाचार  का हवाला देते हुए कहा कि बुधवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं, अबतक अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक वियतनाम  150 निवासियों वाली इमारत में आधी रात को आग लगी। जानकारी में बताया गया कि आग लगने के बाद देर रात 2 बजे (1900 जीएमटी) तक उसपे काबू पा लिया गया था। अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका बताई जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन बचाव कार्य जारी है। टेलीविजन में दिखाई जा रही तस्वीरों में रात में घटनास्थल पर सीढ़ी से लैस अग्निशामकों को दिखाया गया, जबकि दिन के दौरान इमारत से घने, गहरे धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। एजेंसी ने कहा कि पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।