Fri, Jun 20, 2025

Home/ भक्ति / शिव-शक्ति के आशीर्वाद से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

शिव-शक्ति के आशीर्वाद से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

महादेव के प्रिय चीजो से लगाएं भोग

11 Jul 2023 12:34 PM 703 views

शिव-शक्ति के आशीर्वाद से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

नई दिल्ली।  इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना लगभग 2 महीने का होने वाला है। ऐसे में भक्तों को अपनी श्रद्धा प्रकट करने का अधिक समय मिलेगा। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को इन चीजों का भोग जरूर लगाएं। इससे भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 
इस भोग से मिलता है शिव-शक्ति का आशीर्वाद
सावन के इस पवित्र माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के बाद उन्हें उन्हें चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खीर के लिए उपयोग होने वाले चावल साबुत होने चाहिए।
 
सूजी का हलवा है भगवान की प्रिय
सूजी का हलवा भगवान शिव के प्रिय भोग में से एक है। भगवान शिव को सूजी का हलवा बनाकर भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। भोग लगाने के बाद इस प्रसाद को लोगों में जरूर बांटे। 
 
बनी रहेगी सुख-समृद्धि
किसी भी व्रत में आलू का इस्तेमाल मुख्य तौर पर होता है। ऐसे सावन के इस पवित्र माह में भगवान शिव को आलू के हलवे का भोग जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
भगवान जल्द होंगे प्रसन्न
किसी भी व्रत में साबूदाने का प्रयोग जरूरी रूप से किया जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव को आप साबूदाने की खीर अर्पित कर सकते हैं। साथ ही आप शिव जी को कुट्टू की पकौड़ी का भी भोग लगा सकती हैं। इससे भी भगवान जल्द ही प्रसन्न होते हैं।