Sun, Apr 28, 2024
image
महिलाओं ने कहा, सोनिया व प्रियंका के साथ बिताया गया समय उन्हें उम्रभर याद रहेगा /17 Jul 2023 01:45 PM/    343 views

सोनिया व प्रियंका ने हरियाणवी महिलाओं के साथ किया डांस

सोनिया शर्मा
सोनीपत । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंची हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना निवासी महिलाओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भोजन घ्किया। इस दौरान सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने महिलाओं के सथि हरियाणवी गानों पर डांस भी किया। वहीं महिलाओं ने कहा कि सोनिया व प्रियंका के साथ बिताया गया समय उन्हें उम्रभर याद रहेगा। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अचानक गोहाना के गांव मदीना के खेतों में पहुंच गए थे। वहां उन्होंने किसानों व मजदूरों के साथ मिलकर खेत में धान की रोपाई की और ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की थी। यही नहीं राहुल ने खेत में ही महिला मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया था। राहुल गांधी ने महिलाओं ने बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी थी।
वहीं महिला किसानों व मजदूरों ने राहुल गांधी का घर देखने के इच्छा जताई थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि उनका घर तो है नहीं, वे उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी के आवास पर आमंत्रित कर सकते हैं। इस पर राहुल गांधी ने फोन पर प्रियंका गांधी से महिलाओं की बात भी करवाई थी। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आमंत्रण दिया था। इसके बाद महिलाओं के दिल्ली पहुंचने पर उनके जोर देने पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ गीतों पर ही नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान मघ्हिलाओं ने सोनिया गांधी को नाचने के लिए कहा और उनका हाथ पकड़ उनके साथ नाचना शुरू कर दिया।
 

Leave a Comment