Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिका में भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी कंपनी के अध्यक्ष तनेजा की हुई हत्या

अमेरिका में भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी कंपनी के अध्यक्ष तनेजा की हुई हत्या

सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात आरोपी की तलाश जारी

10 Feb 2024 02:40 PM 125 views

अमेरिका में भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी कंपनी के अध्यक्ष तनेजा की  हुई हत्या

वाशिंगटन। अमेरिका से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसलए वाशिंगटन शहर के एक रेस्तरां के बाहर एक 41 वर्षीय भारतीय मूल के कार्यकारी पर किसी विवाद के कारण एक हमला कर दिया गयाए जिसके कुछ दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई है।
जांचकर्ताओं के अनुसारए अधिकारियों ने 2 फरवरी को सुबह लगभग 2 बजे शोटो रेस्तरां के बाहर विवेक तनेजा घायल अवस्था में फुटपाथ पर पड़े थे। उन्हें जानलेवा चोटें आई थींए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
चार एजेंसी  के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तनेजा और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और वह झड़प में बदल गई। इसके बाद शख्स ने तनेजा को जमीन पर गिरा दिया गया और उनका सिर फुटपाथ पर जा लगा। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मानकर जांच कर रही है।
तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के सह.संस्थापक और अध्यक्ष थे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसारए तनेजा संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर देने के साथ डायनेमो की रणनीतिकए विकास और साझेदारी पहल का नेतृत्व करते थे। उन्होंने वर्जीनिया में जॉर्ज मेसन विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। तनेजा  वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में अपनी उनकी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे।
पुलिस उस शख्स को अब भी खोज रही हैए जिसने विवेक पर हमला किया था। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ने के लिए अब जनता से भी मदद मांगी है। एमपीडी ने उस व्यक्ति को इनाम देने का भी दावा किया हैए जो आरोपी की जानकारी देगा। बता दें कि इस साल अमेरिका में चार अन्य भारतीय मूल के छात्रों की मौत की खबर है।