Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / छठ पूजा का भोजपूरी सॉन्ग दऊरा डगमगाई जारी

छठ पूजा का भोजपूरी सॉन्ग दऊरा डगमगाई जारी

वीडियो में अनीषा दिख रही एक दम देसी नारी के रूप में

21 Oct 2022 01:21 PM 861 views

छठ पूजा का भोजपूरी सॉन्ग दऊरा डगमगाई जारी

मुंबई । भोजपुरी स्टार सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में छठ पूजा  का गाना ‘दऊरा डगमगाई’ रिलीज हुआ है। ‘दऊरा डगमगाई’ में अरविंद अकेला कल्लू की वाइफ के किरदार में एक्ट्रेस अनीषा पांडे दिख रही हैं जिन्होंने पीले कलर की साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस छठ मातारानी की पूजा करने के लिए 16 श्रंगार से सुसज्जित दिख रही हैं, उन्होंने मांग में सिंदूर, गले में मंगल सूत्र, हाथों में चूड़ियां और होठों पर सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाई है। 
वीडियो में अनीषा एक दम देसी नारी के रूप में दिख रही हैं तो वहीं कल्लू ने भगवा रंग का कुर्ता और पीले कलर की चुनरी गले में डाली है। सिर पर छठ की टोकरी लिए वे भी त्यौहार मनाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। इस गाने को कल्लू ने अंतरा सिंह प्रियंका अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर गाया है। कल्लू का दऊरा डगमगाई गाना देश के पारंपरिक उत्सव की झलक दिखलाता है जो हमारे देश की संस्कृति का एक हिस्सा है। गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं और श्याम सुंदर ने इसे म्यूजिक दिया है। बात अगर इस पावन पर्व को लेकर करें तो ये त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का महापर्व मनाया जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व इस वर्ष 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। दिवाली के 6वें दिन मुख्य छठ मैया की पूजा होती है। 
छठ पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन, वैभव, यश की प्राप्ति होती है। इस दिन छठ मैया और भगवान सूर्य देव की पूजा का विधान है। चलिए जानते हैं छठ मैया कौन-सी देवी हैं और क्यों सूर्यदेव के साथ पूजा की जाती है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में छठ पूजा का रौनक देखने को मिल रही है, जहां के मेल और फीमेल सिंगर सभी सिंगर्स माता रानी की भजनों में बिजी हैं। ‘स्टारों का छठ’ पर्व पिछले वीक से जारी है।