Mon, May 06, 2024
image
सीरीज में उनकी पत्नी की लव स्टोरी दिखाई जाएगी /26 Apr 2024 01:42 PM/    7 views

द फैमिली मैन में जासूस की भूमिका निभाएंगे मनोज बाजपेयी

अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे पार्ट में अभिनेता मनोज बाजपेयी एक जासूस की भूमिका में हैं जो अपने परिवार से इस बात को छुपाता है। उनकी पत्नी का रोल इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि निभा रही हैं। पहले सीजन ने ओटीटी पर धूम मचाई थी। दूसरे सीजन में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक आतंकवादी के रोल में छा गई थी। दोनों ही सीजन हिट हुए और तभी से ही इसके तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होगा। शो के लीड स्टार मनोज बाजपेयी ने बताया कि द फैमिली मैन-3 अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसकी शूटिग शुरू हो चुकी है। इस बार उनका किरदार और भी मजेदार होगा। सीरीज में उनकी पत्नी की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। तीसरे पार्ट की शुरुआत वही से होगी जहां दूसरा सीजन एंड हुआ था। इसके अधिकतर हिस्से की शूटिग नार्थ-ईस्ट में होगी। इसे प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया जाएगा। मनोज बाजपेयी ने बताया कि तीसरा सीजन लोगों को सरप्राइज कर देगा। इसे देखने के बाद उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी कि क्यों द फैमिली मैन-3 को इतना लेट किया गया है। मनोज बाजपेयी ने बताया कि इस सीजन को अब अगले साल ही रिलीज किया जाएगा। शूटिग के बाद प्रोडक्शन का काम किया जाएगा। इन सब में काफी समय लग जाएगा। इसलिए द फैमिली मैन-3 को 2025 की शुरुआत में ही रिलीज किया जाएगा

Leave a Comment