Sat, Aug 02, 2025

Home/ मनोरंजन / जवान के पहले सॉन्ग जिंदा बंदा के रिलीज का इंतजार

जवान के पहले सॉन्ग जिंदा बंदा के रिलीज का इंतजार

फिल्म के गाने में शाहरुख हजारों लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगे

29 Jul 2023 06:54 PM 750 views

 जवान के पहले सॉन्ग जिंदा बंदा के रिलीज का इंतजार

बालीवुड फिल्म जवान के पहले सॉन्ग जिंदा बंदा के रिलीज होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस गाने को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि ये कितना ग्रैंड होगा। फिल्म के गाने में शाहरुख हजारों लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगे। इसे गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और कोरियोग्राफ शोबी ने किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने 2012 में तमिल फिल्म 3 से अपने म्यूजिक की शुरुआत की और सुपरहिट गाना व्हाई दिस कोलावेरी डी बनाया। अपने एक दशक लंबे करियर के दौरान, उन्होंने हिंदी और तेलुगु के अलावा, अलग-अलग भाषाओं, मुख्य रूप से तमिल में, 90 से ज्यादा फिल्मों के लिए ऑरिजनल स्कोर और गानों को कंपोज्ड और प्रोड्यूस किया है। उन्हें हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में उनके म्यूजिक कंट्रीब्यूशन के लिए जाना जाता है, जैसे वाथी कमिंग, अरेबिक कुथु, विक्रम का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एल्बम और रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म जेलर का हालिया गाना कावाला। सूत्रों के अनुसार, यह ट्रैक एक विशाल उत्सव की तरह होने का वादा करता है, जिसे चेन्नई में बड़े पैमाने पर पांच दिनों में शूट किया गया है।