Sat, Jun 14, 2025

Home/ खेल / अजिंक्य रहाणे फ्लॉप

अजिंक्य रहाणे फ्लॉप

हनुमा विहारी ने जड़ा शतक

26 Jan 2024 11:08 PM 167 views

अजिंक्य रहाणे फ्लॉप

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड-4 के मैचों का आगाज 26 जनवरी से हो गया। एक तरफ जहां, मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर बड़ी नहीं खेल सके। वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। बंगाल ने असम पर शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार, 26 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद के रणजी ट्रॉफी 2024 क्लैश (प्लेट ग्रुप) के पहले दिन तन्मय अग्रवाल ने 160 गेंद पर नाबाद 323 रन बनाए। तन्मय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज,147 गेंद पर तिहरा शतक जड़ा। हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन स्टंप तक 529/1 का स्कोर बना लिया है।
रणजी ट्रॉफी 2024 के ग्रुप बी मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ने मुंबई को 198 रन पर ऑल आउट कर दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि, अंकित राजपूत और आकिब खान ने यूपी के लिए 3-3 विकेट लिए। मुंबई के जवाब में स्टंप्स तक उत्तर प्रदेश का स्कोर 53/1 था।
इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में अनुस्तुप मजूमदार 120 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे बंगाल ने गुवाहाटी में पहले दिन असम के खिलाफ 242/4 रन बनाए। ग्रुप बी में ही हनुमा विहारी (119’) और रिकी भुई (120) के शतकों ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ स्टंप्स तक आंध्र को 277/4 पर पहुंचा दिया।