Sun, Apr 28, 2024
image
श्रीलंका की टीम 204 रन पर आउट हो गई /22 Jan 2024 03:47 PM/    20 views

अंडर19 विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते

जोहान्सबर्ग । श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर19 विश्व कप में अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं। श्रीलंका को जहां जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आसानी से जीत गयी। न्यूजीलैंड ने नेपाल के खिलाफ 64 रनों से आसान जीत हासिल की। वहीं एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 39 रन से हराया। जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही पर दिनुरा कालूपहाना के अर्धशतक से वह 200 के ऊपर पहुंच गयी। श्रीलंका को अच्छी गेंदबाजी के आधार पर जिम्बाब्वे पर जीत मिली। वहीं स्नेहिथ रेड्डी के शतक से न्यूजीलैंड अंडर19 टीम ने 300 से अधिक रन बना लिये। इस प्रकार ये उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गयी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान मैथ्यू शॉनकेन ने टॉस गेंदबाजी शुरु की। उसके तेज गेंदबाजों कोहल एक्स्टीन और अनेसु कामुरिवो के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं पाये और पहले पांच ओवरों में श्रीलंका के तीन विकेट गिर गये। श्रीलंका के कप्तान सिनेथ जयवर्धने की पारी की जीत में अहम भूमिका रही। इसके बाद रवीशन डी सिल्वा और रुसांडा गमागे ने अच्छे प्रयास किये।
दिनुरा कलपुहाना और शारुजन शनमुगनाथन ने पारी को बढ़ाया कलपुहाना ने दो छक्कों सहित आठ चौके लगाकर 60 रन बनाये। इससे श्रीलंका को वापसी करने में मदद मिली। श्रीलंका की  टीम 204 रन पर आउट हो गई। इसके बाद 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 166 रनों पर ही सिमट गयी। न्यूजीलैंड ने नेपाल को 64 रनों से हराया।

Leave a Comment