Sat, Apr 27, 2024
image
बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर कार /14 Mar 2023 11:21 AM/    195 views

मारुति सुजुकी बनी इंडिया की नंबर 1 कार विक्रेता

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी कंपनी पिछले महीने इंडिया की नंबर 1 कार विक्रेता कंपनी बन गई। बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर कार रही।इस कार की 18,592 यूनिट्स पिछले महीने सेल हुई। पिछले साल इसी टाइम फ्रेम में इसकी कुल 12,570 यूनिट्स सेल हुई थीं। कार के इयर ऑन इयर (वायओवाय) सेल में 48 प्रतिशत की पॉजिटिव ग्रोथ देखी गई।मारुति सुजुकी स्विफ्ट फरवरी 2022 में 19,202 यूनिट्स के मुकाबले 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,412 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक ने 11,551 यूनिट्स के मुकाबले 18,114 यूनिट्स हासिल किए।इससे साल दर साल सकारात्मक बिक्री में 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
बलेनो, स्विफ्ट और ऑल्टो ने पिछले महीने 55,000 से अधिक यूनिट की बिक्री दर्ज की।वैगन आर फरवरी 2022 में 14,669 यूनिट्स के मुकाबले 15 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ कुल 16,889 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही। हयूदै ग्रांड आई10 नियोज पांचवें स्थान पर रही। आई10 नियोज और औरा को कुछ हफ्ते पहले भारत में फेसलिफ्ट किया गया था। आई10 ने पिछले महीने 9,635 यूनिट की बिक्री की, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान 8,552 यूनिट की बिक्री में 13 प्रतिशत की ग्रोथ हुई थी।इग्निस 4,749 यूनिट पोस्ट करने में कामयाब रही, जबकि सेलेरियो और ग्लैंजा ने क्रमशः 4,458 यूनिट और 4,223 यूनिट दर्ज की।
सेलेरियो को साल-दर-साल 55 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा।तालिका के दूसरे भाग में, हुंडई की प20 फरवरी 2022 में 59 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 5,830 यूनिट्स के मुकाबले 9,287 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही।टाटा टियागो मारुति सुजुकी इग्निस, सेलेरियो और टोयोटा ग्लैंजा से सातवें स्थान पर रही।टियागो ने टॉप 10 में 66 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की, क्योंकि 4,489 यूनिट्स के मुकाबले कुल 7,457 इकाइयाँ पंजीकृत की गईं।

Leave a Comment