Sat, Apr 27, 2024
image
हसीना की मिलियन डालर स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है /05 Jan 2024 12:46 PM/    56 views

न्यूयॉर्क में जलवे बिखेरती दिखीं रीटा ओरा

हाल ही में हॉलीवुड स्टार रीटा ओरा को न्यूयॉर्क की सड़कों पर कैप्चर किया गया। रीटा किसी इवेंट के लिए रवाना हो रही थीं। इस दौरान हॉलीवुड स्टार का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो , 33 वर्षीय हाउ वी डू गायिका व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ व्हाइट कलर का फर्र वाला लॉन्ग कोट पेयर किया था। रीटा ने व्हाइट हाई हील्स बूट से लुक को पूरा किया। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, ग्लोसी लिप्स और शेड्स हसीना के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। हसीना की मिलियन डालर स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों का काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हॉलीवुड स्टार रीटा ओरा अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रीटा ओरा को जब भी पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है तो उनका अंदाज हमेशा ही सुर्खियां बटोर लेता है। 

Leave a Comment