Sun, Apr 28, 2024
image
भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के बदले तेवर /10 Feb 2024 04:36 PM/    17 views

कांग्रेस सत्ता में होती तो राम मंदिर नहीं बनताः सारंगी

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनता। अयोध्या में बने ऐतिहासिक श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बहस में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवा के लिए अयोध्या गए थे। ओडिशा के बालासोर से सांसद सारंगी ने कहा कि पीएम मोदी ने दशकों से असंभव काम को संभव कर के दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो राम मंदिर कभी नहीं बनाया गया होता और मैं इसका गारंटी भी दे सकता हूं। उन्होंने राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर करार देते हुए कहा कि लोग सवाल करते हैं कि क्या यह वास्तव में राम का जन्मस्थान था। सबूत क्या है? क्या वे किसी अन्य श्महापुरुष के बारे में ऐसा कह सकते हैं? आपके जन्म का प्रमाण क्या है? क्या आपने अपने माता-पिता को माता-पिता कहने से पहले उनका डीएनए परीक्षण किया था?
उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि जहां राम मंदिर बना है, वहां मंदिर था या नहीं। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद अब यह साफ तौर पर स्थापित हो गया है। अदालत ने कहा कि वहां मंदिर था और मंदिर वहीं रहेगा। वहीं, झंझारपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद रामप्रीत सिंह ने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से माता सीता के जन्मस्थली पर एक विशाल सीता मंदिर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि सीतामढ़ी में उनकी जन्मस्थली पर माता जानकी का एक विशाल मंदिर बनाया जाए। मालूम हो कि अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा  समारोह 22 जनवरी को आयोजित हुआ था।

Leave a Comment