Sat, Apr 26, 2025

Home/ राष्ट्रीय / बदलती जलवायु कारण बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी तो कहीं पीने के पानी का भी संकट होगा

बदलती जलवायु कारण बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी तो कहीं पीने के पानी का भी संकट होगा

एक अध्ययन के आधार वैज्ञानिकों का दावा

18 Mar 2024 01:20 PM 133 views

बदलती जलवायु कारण बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी तो कहीं पीने के पानी का भी संकट होगा

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। पहाड़ों में इस साल बर्फबारी काफी देर से शुरू हुई। गर्मियों का मौसम आने को है लेकिन बर्फबारी का दौर अब तक जारी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में आए इस बदलाव के चलते आने वाले वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ेगी। कहीं बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी तो कहीं पीने के पानी का भी संकट होगा। यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग की ओर से किए गए एक अध्ययन के आधार वैज्ञानिकों का दावा है कि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश लाने वाले पक्षिमी विक्षोभ का पैटर्न बदला है। वो काफी देरी से आ रह हैं। पिछले 70 वर्षों में, अप्रैल से जुलाई तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आवृत्ति 60 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे बर्फबारी कम हो गई है और भारी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।