Tue, Apr 30, 2024
image
बिकिनी में दिशा ने ढहाया कहर /01 Apr 2024 11:31 AM/    38 views

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिशा की तस्वीरें

नई दिल्ली। बी-टाउन की हॉट बाला दिशा पाटनी अच्छे से जानती हैं कि चाहने वालों को घायल कैसे किया जाए। जो भी दिशा को फॉलो करते हैं, वो उनकी बोल्डनेस से अच्छे से वाकिफ होंगे। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कातिलाना अंदाज से अप्रैल में ही तेज गर्मी बढ़ा दी है। दिशा पाटनी की सोशल मीडिया पर एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। 61.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दिशा आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दी है। दिशा पाटनी बीच गर्ल हैं। उन्होंने समंदर से बहुत प्यार है। वह अक्सर बीच वेकेशन पर जाया करती हैं, लेकिन इन दिनों वह बीच को मिस कर रही हैं। हाल ही में, ’योद्धा’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में दिशा पाटनी मल्टीकलर फ्लोरल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने कमरे में कातिल अदाएं दिखाते हुए एक से बढ़कर एक तस्वीरें खिंचवाई। एक फोटो में उन्हें अपने पेट डॉगी को गले लगाए हुए देखा जा सकता है। फोटोज के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा, “बीच को मिस कर रही हूं।“लखनऊ की रहने वालीं दिशा पाटनी ने साल 2016 में सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बागी 2, एक विलेन रिटर्न्स, राधे, मलंग और कुंग फू योग जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार दिशा को सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना स्टारर फिल्म योद्धा में विलेन की भूमिका में देखा गया था। अभिनेत्री ने अपनी परफॉर्मेंस से तारीफें बटोरीं। जल्द ही वह बिग बजट की मच अवेटेड फिल्मों में नजर आएंगी। दिशा के पास कल्कि 2898 एडी, कंगुवा, हीरो नंबर 1 और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में लाइन में हैं।

Leave a Comment