Sat, Apr 27, 2024
image
भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत /20 Jan 2023 01:17 PM/    515 views

विश्वकप हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से खेलेगी भारतीय टीम

भुवनेश्वर । भारतीय हॉकी टीम अब विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए रविवार को क्रॉस-ओवर मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारतीय टीम ने इससे पहले गुरूवार को पूल डी में हुए एक मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही क्रॉस-ओवर मैच के लिये क्वालीफाई किया। इसी मुकाबले में वह न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इससे पहले गुरुवार को भारतीय टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में वेल्स को हराया। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए शमशेर सिंह के 21वें मिनट और आकाशदीप सिंह के 32वें मिनट में किये गोल की सहायता से 2-0 की बढ़त हासिल कर ली पर इसके बाद वेल्स ने दो मिनट के अंदर ही दो गोल दागकर भारतीय टीम को हैरान करने के साथ ही मुकाबला भी बराबरी पर ला दिया। वेल्स की ओर से ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये गये। ये गोल गैरेथ फर्लोंग ने 42वें मिनट और जैकब ड्रेपर ने 44वें मिनट में दागे। इस प्रकार दोनो ही टीमें 2-2 से बराबरी पर पहुंच गयीं। इसके बाद आकाशदीप ने 45वें मिनट में एक मैदानी गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। वहीं 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल कर भारतीय टीम को 4-2 से आगे बढ़ा दिया। इसके बाद वेल्स ने बराबरी के प्रयास किये पर वह सफल नहीं हुई। वहीं इंग्लैंड ने पूल डी के मैच में स्पेन को 4-0 से हराया। अब अंक तालिका की बात करें तो  भारत और इंग्लैंड दोनों के तीन तीन मैचों में सात सात अंक है पर इंग्लैंड टीम बेहतर गोल अंतर के कारण पूल डी में शीर्ष पर पहुंच गयी है।
 

  • Hello World! https://yvphxg.com?hs=37f4a890b08925fe0434ca94eb94c289&

    xnsaif

    07 Feb 2023 02:30 PM

Leave a Comment