Sun, Apr 28, 2024
image
अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘चोर पुलिस’ है /24 Dec 2022 01:12 PM/    1194 views

अनिल कपूर और अनीस बज्मी फिर मचाएंगे धमाल

अनीस बज्मी अपने पसंदीदा एक्टर अनिल कपूर के साथ एक और फिर पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी होंगे। यदि ऐसा होता है तो अनिल और जैकी की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी जो 90 के दशक में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। अनीस बज्मी को कहानी को कॉमिक अंदाज में खूबसूरती से कहना बखूबी आता है। हाल ही उनकी फिल्म ‘वेलकम’ ने 15 साल पूरे किए हैं। उन्होंने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने साथ में 12 फिल्मों में काम किया है। इनकी फिल्में ‘परिंदा’ ‘कर्मा’ ‘राम लखन’ ‘त्रिमूर्ति’ आज भी काफी पसंद की जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनीस की अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘चोर पुलिस’ है। अनीस की यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा होगी और इसके लिए मजनू भाई यानी की अनिल उनकी पहली पसंद हैं।खबरों की मानें तो अनीस ने जब फिल्म की स्टोरी अनिल और जैकी को सुनाई तो उन्हें यह बेहद पसंद आई। ऐसे में दोनों ही एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो यह रीयूनियन दर्शकों के लिए एक खास पैकेज होगा। 

  • Hello World! https://pe4wwu.com?hs=475ce595e6536a35e656910b24965cf0&

    svwe41

    07 Feb 2023 02:48 PM

Leave a Comment