Sat, Apr 27, 2024
image
एक महीने में हुई दर्जनों लूट की घटनाएं /07 Jul 2023 11:41 AM/    518 views

पाकिस्तान में भूख के मारे पुलिसवाले ही बने लुटेरे

कराची। पाकिस्तान में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। देश में बिक रहे महंगे खाद्य तेल के लिए अब पुलिसवाले ही लोगों से चोरी करने लगे हैं। ताजा मामला कराची का है। यहां कराची पुलिस ने एक पांच सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस वैन में खाना पकाने के तेल का स्टॉक लूटता था।एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस वैन में हथियारबंद लोग डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को लूटते थे। पुलिस ने यह भी कहा कि पिछले माह दर्जनों लूट की घटनाएं हुई थीं। डकैती के बाद आरोपी खाने का तेल गोदाम में छिपा देते थे। क्लिफ्टन डिवीजन पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में डिफेंस और क्लिफ्टन क्षेत्र में घरेलू हमलों की एक श्रृंखला के बाद एक सफल गुप्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशरफ उर्फ अच्छो और आसिफ पर चोरों के एक गिरोह का नेतृत्व करने का आरोप है, जिन्होंने कराची के पॉश इलाके में कई डकैतियां कीं। क्लिफ्टन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अहमद चौधरी ने कहा कि अचो गिरोह के तीन लुटेरे कथित तौर पर पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हैं। पुलिस को ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में आभूषण और अन्य महंगी चीजें मिलीं, जिनकी कुल कीमत लाखों डॉलर थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किये हैं। क्लिफ्टन एसपी ने दावा किया कि गिरोह में तीन सदस्य शामिल थे और उनका एक साथी खुर्शीद पहले से ही इसी तरह के अपराधों में शामिल होने के कारण जेल में सजा काट रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह लगभग 16 वर्षों से डकैतियों में सक्रिय था, जिससे क्षेत्र के निवासियों को काफी नुकसान हुआ।

Leave a Comment