Sat, Apr 27, 2024
image
पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है /04 Dec 2023 01:46 PM/    37 views

धार्मिक कार्यों से जुड़े रहने से नकारात्मक भाव समाप्त होते हैं

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूजा-पाठ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि धार्मिक कार्यों से जुड़े रहने से नकारात्मक भाव समाप्त होते हैं। साथ ही जीवन में पवित्रा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि पूजा स्थान में मौजूद हर चीज का इतना महत्व है कि आप उनसे अपनी बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं।
 
कपूर और घी
कपूर और घी को एक साथ मिलाकर रोजाना भगवान की आरती करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसे में इसे रोज अपनी पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। ध्यान रहे कि इस उपाय को करते समय कपूर घी में पूरी तरह से डूबा रहे।
 
लौंग और कपूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लौंग और कपूर को एक साथ मिलाकर जलाने से घर की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि कपूर और लौंग को एक साथ जलाने के बाद इसे पूरे घर में जरूर घूमाएं। इस उपाय को 5 दिन लगातार करें, जिसके शुभ परिणाम आपको जल्द ही दिख जाएंगे और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।
 
कपूर और चमेली का तेल
कपूर को चमेली के तेल में मिलाकर जलाने से पैसों की तंगी दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय लगातार 11 दिन तक करें। इसके उपयोग से घर की सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। साथ ही आपका जीवन खुशहाल हो जाएगा।

Leave a Comment