Sun, Apr 28, 2024
image
साल 2024 की पहली अमावस्या होगी पौष अमावस्या /03 Jan 2024 01:33 PM/    177 views

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में आती हैं 12 अमावस्या

 नई दिल्ली।  सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि विशेष महत्व रखती है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को अमावस्या तिथि आती है। ऐसे में पौष माह में साल 2024 की पहली अमावस्या पड़ रही है। हिंदू शास्त्रों में पौष माह को सूर्य देव और पितरों की पूजा के लिए विशेष माना गया है। पौष माह को ‘छोटा श्राद्ध पक्ष’ भी कहा जाता है।
 
पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 
पौष माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 10 जनवरी, 2024 को रात 08 बजकर 10 मिनट पर हो रहा है और 11 जनवरी, 2024 को शाम 05 बजकर 26 मिनट तक यह तिथि रहने वाली है। ऐसे में पौष अमावस्या 11 जनवरी, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि पर गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान आदि करके पितरों के निमित तर्पण आदि किया जाता है। ऐसा करने से पितरों को मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि पर किए गए दान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चांदी, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। पौष अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप पवित्र नदी जैसे गंगा आदि में स्नान और दान आदि से शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

Leave a Comment