Sat, Apr 27, 2024
image
निक्की तंबोली की तस्वीरें /28 Feb 2024 05:51 PM/    40 views

बिकिनी में छाईं निक्की तंबोली

  नई दिल्ली। ’बिग बॉस सीजन 14’  में नजर आई साउथ एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपनी एक्टिंग के अलावा बोल्ड लुक्स के लिए भी खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। निक्की तंबोली ने 29 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह क्रॉप टॉप और ब्रीफ पहने जमीन पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। हर तस्वीर में निक्की की कातिल अदाएं फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। वह इस अवतार में हॉट लग रही हैं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, क्या मैं तुम्हारे सपनों में ऐसे ही आ गई? सॉरी नॉट सॉरी।


फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
निक्की तंबोली की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिटनेस क्वीन। दूसरे यूजर ने लिखा, हॉटनेस चरम पर है। तीसरे यूजर ने लिखा, कोई तो रोक लो हाय गर्मी। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।


निक्की तंबोली का करियर
निक्की तंबोली ने तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया हैं। बता दें कि निक्की तंबोली ने साल 2019 के दौरान ’चिकती गदिलो चिताकोटुडु’ फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह ’तिप्पारा मीसम’ और ’कंचना 3’ आदि फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें असल पहचान शो ’बिग बॉस 14’ से मिली। आखिरी बार उन्हें ’खतरों के खिलाड़ी 11’  में नजर आईं थी।

Leave a Comment