Sat, Apr 26, 2025

Home/ राज्य / दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन ठंड के साथ साथ हवा हुई बेहद खराब

दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन ठंड के साथ साथ हवा हुई बेहद खराब

सोमवार को अधिकतम तापमान क्रमश 6 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

19 Dec 2022 02:51 PM 826 views

दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन ठंड के साथ साथ हवा हुई बेहद खराब

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। जहां पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 6।2 डिग्री सेल्सियस पर आने के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों से लगातार आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राजधानी का 24 घंटे का एक्यूआई दोपहर चार बजे तक 353 रहा। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 6 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 6 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में दिसंबर महीने का अबतक का सबसे ठंडी सुबह शनिवार को रहा।जहां एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि दिसंबर से लेकर फरवरी तक यानी 3 महीने दिल्ली-एनसीआर  समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाकेदार ठंड पड़ेगी। इस दौरान ठंड और न्यूनतम तापमान के पिछले कई सालों के रिकार्ड भी टूट सकते हैं। बता दें कि देश के 31 शहर प्रदूषण के लिहाज से बेहद शराब श्रेणी में थे। इनमें दिल्ली नोएडा गुरुग्राम कोलकाता जैसी जगहें शामिल हैं