Tue, Apr 30, 2024
image
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैर कानूनी होगा /12 Apr 2024 03:29 PM/    6 views

आतिशी ने दावा-केजरीवाल सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुशिकलें कम होने का नाम नही ले रही हैं वही अब आम आदमी पाटी ने आज दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपित शासन लगने जा रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मंत्री और पाटी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा है कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली की सरकार को गिराने के लिए यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है।  शुक्रवार को एक पत्रकारवार्ता में आतिशी ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी में है। इसके कई संकेत पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में अफसरों की पोस्टिग नही की जा रही है। कई विभाग में पद खाली है, लेकिन वहां किसी की तैनाती नही की जा रही है। एलजी साहब पिछले एक सप्ताह से गृह मंत्रालय को बिना किसी कारण बार-बार पत्र लिख रहे हैं। एलजी का कहना है कि आप के मंत्री बैठक में नहीं आ रहे हैं। दिल्ली सरकार में तैनात अफसरों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर बैठकों में शामिल होना बंद कर दिया है और वही 20 साल पुराने केस का बहाना बनाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैर कानूनी होगा, गैर संवैधानिक होगा। दिल्ली की जनता के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को स्पष्ट जनादेश दिया है। यह साफ है कि संविधान के तहत किसी सरकार को बहुमत होते हुए राष्ट्रपति शासन नही लगाया जा सकता है। 2016 नें जब उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाया गया तो हाई कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था और बहुमत साबित होने के बाद राष्ट्रपति शासन के आदेश को खारिज कर दिया था। केजरीवाल सरकार के पास प्रचंड बहुमत है। यदि भाजपा राजनीतिक साजिश की कोशिश करती है तो वह गैर कानूनी और जनादेश के खिलाफ होगा।  आतिशी ने आगे कहा, अरविद केजरीवाल जेल में रहें या जेल से बाहर रहें वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को जो एक हजार रुपये देने का वादा किया है कि वह मिल कर रहेगा, महिलाएं घबराएं नही। आतिशी ने दावा किया कि उनकी पाटी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है। आम आदमी पाटी, मंत्री और विधायक पद से राजकुमार आनंद का इस्तीफा और पार्टी छोड़ने को उसी षड्यंत्र का हिस्सा मान रही है। आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह अप्रत्याशित घटना है।आप के अनुसार, ईडी से दबाव बनवाकर राजकुमार आनंद का इस्तीफा कराया गया है। आतिशी ने ये भी दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव नही जीत सकती है, इसलिए साजिश के तहत केजरीवाल की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली सीएम केजरीवाल को झूठे आरोपों में केंद्र सरकार ने ईडी द्वारा गिरफ्तार करवाया है। क्योंकि भाजपा यह जानती है कि दिल्ली के लोग केजरीवाल को पसंद करते हैं और आम आदमी पाटी को वोट देते हैं। भाजपा को पता चल गया है कि दिल्ली में चुनाव नही जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश में जुटे हैं। 
 

Leave a Comment