Thu, Jul 31, 2025

Home/ खेल / 10 साल बाद भारत के नाम दूसरी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

10 साल बाद भारत के नाम दूसरी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

04 Jan 2024 01:11 PM 201 views

10 साल बाद भारत के नाम दूसरी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सुनील शर्मा
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहली पारी में भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज 11 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। इससे पहल इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में इंडियन टीम के 6 बल्लेबाज बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए थे। भारत एक समय चार विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। क्रीज पर केएल राहुल और विराट कोहली मौजूद थे, लेकिन भारतीय पारी के 34वें और 35वें ओवर में पूरी कहानी ही पलट गई। दोनों ही ओवर में भारतीय टीम ने बिना एक भी रन बनाए अपने 6 विकेट गंवा दिए।
34वें ओवर में भारत ने केएल राहुल का विकेट खोया। इसके बाद रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह भी शून्य पर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। इसके बाद रबाडा ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली को आउट किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज रन आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा आउट होने वाले आखिरी बल्ले थे। वह भी एक भी रन नहीं बना सके।