Sat, Apr 27, 2024
image
राष्ट्रपति को भेंट की मां की चुनरी /08 Feb 2023 12:31 PM/    191 views

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कलाकार शिव शंकर ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

सोनिया शर्मा
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कलाकार शिव शंकर शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर विलुप्त हो रही कला संस्कृति को संजोने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रार्थना की और कहा की सरकार देश में विशेषकर जम्मू कश्मीर में विलुप्त हो रही कला संस्कृति को संजोने को लेकर आगे आए।
 
राष्ट्रपति को भेंट की मां की चुनरी
मुलाकात के दौरान शिव शंकर शर्मा ने अपने जीवन की कला सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा की पहले वह उत्तर प्रदेश में कला संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में बतौर कलाकार कार्यरत हैं। इस मौके पर शिव शंकर शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी के साथ ही प्रसाद भेंट किया और इसके साथ ही अपने हाथों से बनाई हुई मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की कलाकृति भेंट की। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सहर्ष स्वीकार किया।
 
वैष्णों देवी आने का राष्ट्रपति ने किया वादा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिव शंकर शर्मा से कहा कि वह कला सेवा में निरंतर सक्रिय रहे। वही शिव शंकर शर्मा के आग्रह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जल्द ही मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी भवन आएंगी। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद लेने के लिए वो जल्द ही दरबार में आएंगी।
 
पिछले 8 सालों से श्राइन बोर्ड में काम कर रहे शिव शंकर
कलाकार शिव शंकर शर्मा कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में काफी काम कर चुके हैं और बीते 8 वर्षों से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में बतौर कलाकार नियुक्त हैं। शिव शंकर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में पवित्र बाणगंगा नदी के किनारे रॉक गार्डन का निर्माण करने के साथ ही वर्ष 2014 में भवन मार्ग पर गीता मंदिर समीप स्नान घाट स्नान घाट का निर्माण, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पैंथल ब्लॉक में कुण्या में स्थापित नर्सरी का सौंदर्य करण करने के साथ ही वर्ष 2018 वर्ष 2019 में मां वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर दो वाटिकाओं का निर्माण किया है। इसके साथ ही मां वैष्णो देवी का नया मार्ग हो या फिर प्राचीन मार्ग सौंदर्य करण को लेकर लगातार सक्रिय हैं।

Leave a Comment