Wed, May 15, 2024
image
विमान के अंदर किया प्रदर्शन गिरफ्तार /13 Sep 2023 11:56 AM/    345 views

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता ने जताया विरोध

राहुल शर्मा
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के गिरफ्तारी के बाद से पूरे राज्य में अशांति का महौल है। चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने रविवार को 23 सितंबर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नायडू के गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देशम पार्टी के कार्यकर्ता राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ एक टीडीपी कार्यकर्ता विशाखापत्तनम जाने वाली उड़ान के अंदर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया।

Leave a Comment