Sat, Apr 26, 2025

Home/ मनोरंजन / गुरु रंधावा का नया गाना मून राइस रिलीज

गुरु रंधावा का नया गाना मून राइस रिलीज

गाने में गुरु और शहनाज की कैमेस्ट्री क्यूट

20 Jan 2023 01:56 PM 1191 views

गुरु रंधावा का नया गाना मून राइस रिलीज

 पवन शर्मा
सिंगर गुरु रंधावा के गाने मून राइस में शहनाज गिल ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस शहनाज गिल हर बार अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना मून राइस रिलीज हुआ है।गाने में गुरु और शहनाज की कैमेस्ट्री कमाल लग रही है। गुरु और शहनाज  के लेटेस्ट गाने के कई बीटीएस वीडियो सामने आ चुके हैं। जो फैंस को काफी पसंद आए थे। वहीं अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गुरु और शहनाज कोजी होते नजर आ रहे हैं। दोनों को एक बेडरुम में बैठे देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में मून राइज सॉन्ग बज रहा है।  ऐसे में दोनों की कैमेस्ट्री और कोजिनेस देख फैंस उनके डेटिंग का अंदाजा लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप दोनों की कैमेस्ट्री काफी गजब और प्यारी है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- गुरु से शादी कर लो आप। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। एक और यूजर ने लिखा- गुरु को शहनाज से प्यार है तो बोल दो आप दोनों एक साथ अच्छे लगते हो।