Sat, Apr 27, 2024
image
कांग्रेस ने सबूत मांगा /10 Aug 2023 11:56 AM/    2781 views

अमित शाह ने राहुल गांधी पर कोरोना वैक्सीन पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उन विपक्षी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने भारत के कोविडघ्घ्घ्घ्-19 वैक्सीन के बारे में गलत सूचना फैलाई। वहीं, कांग्रेस के डिजिटल प्लेटफॉर्म की चीफ सुप्रिया श्रीनेत ने शाह के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री झूठे आरोप लगा रहे हैं।
ससंद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा, भारत सफलतापूर्वक कोविड से लड़ने में सक्षम था। केंद्र, राज्य सरकारों और लोगों ने मिलकर कोविड से लड़ाई लड़ी। लेकिन विपक्ष ने वैक्सीनेशन को लेकर हमें निशाना बनाया। यहां तक कि इसे मोदी वैक्सीन भी कहा दिया गया। गृहमंत्री ने कहा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे राजनेताओं ने भारत की वैक्सीन का विरोध किया। जनता से कहा कि ये मोदी वैक्सीन है लेना मत। लेकिन जनता ने मोदी पर विश्वास जताया और सभी डोज लगवाईं। कई नेताओं ने लॉकडाउन का विरोध किया। लेकिन हमने वैक्सीन पहुंचाई। लोगों की जान बचाई और राशन देकर 80 करोड़ से अधिक लोगों की मदद की। विपक्ष को सरकार पर भरोसा नहीं है। लेकिन देश के लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा है।
राहुल गांधी पर अमित शाह के हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, अमित शाह आपको एक सबूत दिखाने की चुनौती देती हूं। एक सबूत दीजिए, जब राहुल गांधी ने कहा था कि कोरोना की वैक्सीन न लें। आप झूठे हैं। जो संसद में झूठ बोलते हैं 

Leave a Comment