Mon, Jun 16, 2025

Home/ मनोरंजन / सलमान के साथ आई अभिनेत्रियों को मिला करियर में लाभ

सलमान के साथ आई अभिनेत्रियों को मिला करियर में लाभ

सलमान के साथ अफेयर को लेकर सुर्खिया

27 Dec 2022 01:25 PM 719 views

सलमान के साथ आई अभिनेत्रियों को मिला करियर में लाभ

अभिनेता सलमान खान का नाम हमेशा से बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ा है। बात चाहे संगीता बिजलानी की हो या फिर पूजा हेगड़े की सलमान खान हमेशा ही अपने अफेयर की खबरों से सुर्खियां बटोरते हैं। सलमान खान की जिंदगी में लड़कियां आईं और उन्हें अपने करियर में इसका फायदा भी मिला। संगीता बिजलानी को उनके साथ आने के बाद काफी ऐड और कुछ फिल्मों में देखा गया था। इसके बाद सलमान खान के इश्क के चर्चे कटरीना कैफ के साथ रहे। साल 2005 में इन दोनों की मुलाकात मैंने प्यार क्यों किया के सेट पर हुई। सलमान खान के जिंदगी में आने के बाद कटरीना के करियर ने भी उड़ान भरी। उन्हें वेलकम नमस्ते लंदन सिंग इस किंग जैसे सुपरहिट फिल्में मिली। साल 2014 में खबर आई कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। हालांकि बावजूद इसके सलमान खान अपनी फिल्मों में कटरीना कैफ को लीड रोल देते हैं। कटरीना के बाद सलमान की जिंदगी में आई यूलिया वंतूर उन्हें भी भाईजान ने बतौर सिंगर बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया। फिर आई जैकलीन फर्नांडिज इन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म किक में लीड एक्ट्रेस लिया।