Sun, Apr 28, 2024
image
पुष्पा द रुल की शूटिंग शुरू किया /29 Jun 2023 12:38 PM/    1630 views

रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू

नई दिल्ली ।  साउथ के बाद पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज ने एक्ट्रेस को पैन इंडिया स्टार बना दिया। वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू की है। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू के बाद अपनी तीसरी हिंदी फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रही थीं, जिसका काम उन्होंने हाल ही में पूरा किया है। एनिमल से फुर्सत मिलते ही एक्ट्रेस ने अगली फिल्म पुष्पा द रुल की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर पुष्पा 2 का शूट शुरू करने की अपडेट दी थी। पुष्पा द रुल की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। एक्ट्रेस इन दिनों रात में शूटिंग कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में नाइट शूट का जिक्र किया था। रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। फिल्म गुडबाय के साथ उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जो बीते साल रिलीज हुई थी। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म मिशन मजनू भी आ चुकी है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया था। रश्मिका मंदाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस की अगली रिलीज एनिमल हो सकती है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। एनिमल को कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका की अल्लू अर्जुन के साथ वाली पुष्पा 2 भी उनकी मच अवेटेड फिल्म्स में से एक है।
रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में श्श्रीवल्लीश् की भूमिका दोहराती हुई नजर आएंगी। वहीं, अल्लू अर्जुन और फहद फासिल पार्ट वन में श्पुष्पा राजश् और श्एसपी भंवर सिंह शेखावतश् के किरदार को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे।  

Leave a Comment