आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक
नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की घोषणा जल्द हो सकती है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही नतीजों का एलान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई गई है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में एआईबीई 18 परिणाम जारी हो सकते हैं। इस आधार पर 29 फरवरी, 2024 से पहले कभी भी नतीजों का एलान हो सकता है। हालांकि, अभी तक बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट की कोई डेट और टाइम का एलान नहीं किया गया है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
एआईबीई 18वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर एआईबीई 18 परिणाम 2024 लिंक ढूंढें और क्लिक करें। आपको एक लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, जहां आपको अपनी क्रेंडिश्यल्स दर्ज करनी होगी। अपनी जन्मतिथि के साथ अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें। सबमिशन के बाद, एआईबीई परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जाएगा।
अपनी योग्यता स्थिति की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।
ऑल इंडिया बार परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 दिसंबर को एआईबीई 18 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय था। इसके बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट की राह देख रहे हैं।