Thu, Jul 31, 2025

Home/ मनोरंजन / सचिन श्रॉफ ने चांदनी संग लिए सात फेरे

सचिन श्रॉफ ने चांदनी संग लिए सात फेरे

शादी में शामिल पूरा परिवार

26 Feb 2023 12:21 PM 1079 views

सचिन श्रॉफ ने चांदनी संग लिए सात फेरे

 नई दिल्ली । तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लेखक तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 42 साल की उम्र में एक्टर दूसरी बार दूल्हा बने हैं। सोशल मीडिया पर सचिन श्रॉफ की शादी की तस्वीरें शेयर की गई है।
 
दूसरी बार दूल्हा बने सचिन श्रॉफ
सचिन श्रॉफ ने 25 फरवरी 2023 को इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी के साथ सात फेरे लिए। अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इस खास मौके पर सचिन ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। तो वहीं उनकी दुल्हन चांदनी ब्लू कलर के हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे में नजर आई। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया हुआ था।
 
 सामने आई वेडिंग की पहली तस्वीर
सचिन श्रॉफ की शादी में ‘तारक मेहता का उल्टा की पूरी कास्ट शामिल हुई। टीम ने लड़के वाले बनकर खूब मस्ती करते नजर आए। इस दौरान जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सचिन की रील वाइफ सुनयना फौजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, तन्वी ठक्कर, यश पंडित, स्नेहा भावसार, किशोर शहाणे, शीतल मौलिक, मुनमुन दत्ता, और नीतीश भलूनी शामिल थे।
 
कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें
इससे पहले  इस कपल की कॉकटेल पार्टी की फोटोज सामने आईं थी,  जिसमें आइवरी गाउन में चांदनी और ब्लैक सूट-बूट में सचिन हैंडसम लग रहे थे।  बता दें कि सचिन श्रॉफ की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी।
इस कपल ने 15 फरवरी साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ये कपल पेरेंट्स बना। दोनों ने बेटी समायरा का स्वागत किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के करीब नौ साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे।