Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चौम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चौम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

यह टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जा सकता है

17 Dec 2022 01:24 PM 705 views

तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चौम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली ।  भारत में 2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चौम्पियनशिप होगी। भारत में हालांकि अभी तक कभी भी पुरूष विश्व चौम्पियनशिप नहीं हुई है पर तीसरी बार महिला चौम्पियनशिप होगी। इससे पहले दिल्ली में 2006 और 2018 में चौम्पियनशिप हुई हैं। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता ने कहा ‘‘ हमें महिला विश्व चौम्पियनशिप की मेजबानी मिली है और अब मार्च के अंत में और अप्रैल के पहले सप्ताह में इसका आयोजन किया जाएगा।’’ यह टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जा सकता है। इससे पहले मेजबानी फीस जमा नहीं करने के कारण साल 2021 में भारत की जगह सर्बिया को पुरूष विश्व चौम्पियनशिप की मेजबानी दे दी गयी थी।