Tue, Apr 30, 2024
image
नमूनों की जांच के मामले में भारत 11वें स्थान पर है /05 Apr 2024 01:16 PM/    18 views

भारत, दक्षिण अफ्रीका में डोपिंग के सबसे अधिक मामले मिले : वाडा

सुनील शर्मा
नई दिल्ली । भारत में भी अब खेलों में डोपिंग के मामले तेजी से बढ़ रह हैं। इसका कारण खिलाड़ियों का अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग माना जा रहा है। वहीं कई बार अनजाने में ली गयी दवा से ये प्रतिबंधित पदार्थ खिलाड़ी के अंदर चले जाते हैं जिसके कारण भी वह जांच में पॉजिटिकव निकल जाते हैं। विश्व की डोपिंग रोधी संस्था वाडा ने कहा है कि भारत में खिलाड़ियों के डोपिंग में असफल रहने के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। वाडा के अनुसार 2000 या अधिक टेस्ट कराने वाले देशों में भारत में डोपिंग के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका इसमें दूसरे नंबर पर है। वाडा के अनुसार भारत में 3865 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 125 पॉजीटिव पाये गये। ये नमूनों की संख्या का 3.2 फीसदी है।
वहीं नमूनों की जांच के मामले में भारत 11वें स्थान पर है पर डोपिंग के मामले रूस 85, अमेरिका 84, इटली 73 और फ्रांस 72 जैसे देशों से ज्यादा हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 2023 नमूनों की जांच की जिसमें से 2.9 फीसदी पॉजीटिव रहे जबकि तीसरे स्थान पर कजाखस्तान रहा उसके खिलाड़ियों के 2174 नमूनों में से 1.9 फीसदी पॉजीटिव निकले। चौथे स्थान पर नॉर्वे और अमेरिका रहे। चीन के रिकॉर्ड 19228 नमूनों की जांच की गयी। उसके पॉजिटिव खिलाड़ियों की तादाद म 0.2 फीसदी रही। रूस में10186 नमूनों की जांच की और 0.8 फीसदी पॉजिटिव पाये गये।

Leave a Comment