Sun, Apr 28, 2024
image
तमन्ना भाटिया के साथ था अभिजीत का एल्बम /09 Aug 2023 02:38 PM/    88 views

इंडियन आइडल विनर फिर सुर्खियों में

नई दिल्ली। रिटलिटी शो इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत का फैनबेस अपने आप में खास है। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने श्लफ्जों मेंश् रिलीज हुआ था। अभिजीत सावंत ने इसे गाया ही इतनी खूबसूरती से था आज भी गाना पहले की तरह फ्रेश और एनर्जेटिक लगता है। अब इस गाने को रिक्रिएट किया जाएगा। साल 2004 का वो दौर था, जब इंडियन आइडल शो की शुरुआत हुई थी। यह टेलीविजन की दुनिया का अनोखा रियलिटी शो था, जिसकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। इस सीजन को जीतने के साथ ही अभिजीत सावंत ने लोगों के दिलों को भी जीता। उन्हें अपनी गायकी से न केवल नाम और शोहरत मिली, बल्कि दूसरे रियलिटी शो के ऑफर भी मिले। मगर एक वक्त के बाद अभिजीत सावंत गायब हो गए। वह कहां और अब क्या कर रहे हैं, जानेंगे इसमें।
अभिजीत सावंत इन दिनों मुंबई में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। उन्होंने सिंगिंग करियर को ही अपना सब कुछ बनाया है। उनकी पत्नी शिल्पा सावंत हैं, जो नच बलिये में अभिजीत के साथ हिस्सा ले चुकी हैं।
अभिजीत सावंत ने गायकी की दुनिया को ही अपना सब कुछ बना लिया है। अगर उनके प्रेजेंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अपने फेमस सॉन्ग श्लफ्जों मेंश् के रिक्रिएटेड वर्जन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने के लिए उन्होंने यूट्यूबर और म्यूजिक प्रोड्यूसर मयूर जुमानी के साथ सहयोग किया है। मयूर ने गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में अलग बीट रखी है। नया वर्जन सुनने के बाद फैंस को पुराने गाने की याद आ गई। कई यूजर्स को फिनाले का वो दिन याद आया, जब टीम अमित साना वर्सेज अभिजीत सांवत के लिए सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए वोट करते थे।
बता दें कि श्लफ्जों मेंश् अभिजीत के पहले एल्बम श्आपका अभिजीत सावंतश् का एक आइकॉनिक गाना है। यह लव सॉन्ग है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया थीं। समीर द्वारा लिखे गए गीत और बिड्डू द्वारा रचित संगीत के साथ यह गीत दिल और रूह को छू गया और एक सदाबहार मेलोडी बन गई जो लगभग दो दशकों के बाद भी दर्शकों के बीच गूंज रहा है।
मयूर जुमानी ने एक ऐसे गीत को दोबारा क्रिएट करने का मौका पाकर अभिभूत महसूस किया है, जिसे सभी से अपार प्यार मिला है। संगीत जगत में कैलाश खेर जैसे उल्लेखनीय नामों के साथ सहयोग करने के बाद, मयूर की इस क्षेत्र में सबसे अधिक मांग हो गई है। श्लफ्जों मेंश् के नए रूप को सुनने पर यह साफ है कि यह गाना पीढ़ी के अंतर को सहजता से पाटता है और बुजुर्ग व युवा दोनों उम्र के संगीत प्रेमियों के दिलों को लुभाता है। इस गीत का नया वर्जन न सिर्फ युवा पीढ़ी को प्रभावित करता है, बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए पुरानी यादें भी वापस लाता है।

Leave a Comment