Mon, Mar 24, 2025

Home/ मनोरंजन / निहारिका ठाकुर के साथ वेकेशन मना रहे कार्तिक आर्यन

निहारिका ठाकुर के साथ वेकेशन मना रहे कार्तिक आर्यन

निहारिका सिंगर प्रतीक कुहड़ की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं

05 Jan 2023 05:31 PM 557 views

निहारिका ठाकुर के साथ वेकेशन मना रहे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम आए दिन किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ता रहता है। इसी बीच कार्तिक का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। कार्तिक इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं वेकेशन से अभिनेता लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इस दौरान कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह क्लारिज होटल में डाइन इन कर रहे हैं। वहीं कुछ देर बाद निहारिका ठाकुर ने भी यहीं सेम फोटो अपनी स्टोरी पर साझा की। इन तस्वीरों को देखने के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ में वेकेशन मना रहे हैं। मालूम हो कि निहारिका सिंगर प्रतीक कुहड़ की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी। कुछ दिन पहले कार्तिक का नाम रितिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन फिर बाद में कार्तिक ने इस खबर को गतल बताया और महज एक अफवाह ही बताया।