Sun, Apr 28, 2024
image
नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल को उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना /02 Sep 2023 12:26 PM/    695 views

विश्व नारियल दिवस

विश्व नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल को उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। नारियल का वैज्ञानिक नाम कोकस न्यूसिफेरा है और यह पाम फैमिली से संबंध रखता है
भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का विशेष महत्त्व तो है ही साथ में विश्वभर में लोगों के जीवन में भी नारियल फल का अहम् योगदान है। नारियल के महत्व को समझते हुए और विश्वभर में नारियल की कृषि और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एक दिन विश्व नारियल दिवस यानि वर्ल्ड कोकोनट डे के रूप में मनाया जाता है।
हर साल 2 सितम्बर को वर्ल्ड कोकोनट डे (विश्व नारियल दिवस) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी ने की। थी। इसी दिन स्थापना हुई थी। इस दिन को उत्सव मनाने का उद्देश्य नारियल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना, गरीबी दूर करने में इसकी क्षमता, निवेश को प्रोत्साहित करना और सदस्य देशों में नारियल उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है।
एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी एशिया-प्रशांत में स्थित देशों का संगठन है जो नारियल का उत्पादन करते हैं। 12 दिसंबर 1968 को बैंकाक में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस ने साथ बैठकर एशियाई नारियल समुदाय की स्थापना करने की संधि में हस्ताक्षर किये और परिणामस्वरूप सितम्बर 1969 में इसकी स्थापना कर दी गई जिसका मुख्यालय जकार्ता में रखा गया।  बाद में जब दूसरे देश इस संस्था से जुड़ने लगे तो इसका नाम बदलकर एशियन एंड पैसिफिक कोकोनट कम्युनिटी रख दिया गया। विश्व का 90 प्रतिशत नारियल उत्पाद और निर्यात इन्ही ।च्ब्ब् देशों से होता है। आज मलेशिया, श्री लंका, जमाईका, फिजी जैसे देश इसके सदस्य हैं।
भारत विश्व में एक बड़ा नारियल उतपादक देश है। केरला, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश इस उत्पाद के प्रमुख राज्य हैं। नारियल की लोकप्रियता केवल नारियल पानी पर समाप्त नहीं होती बल्कि इसका तेल, आटा, दूध भी अपने फायदों के कारण लोकप्रिय हैं। नारियल में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन बी जैसे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैंगनीज होता है जो हड्डियों और कोलेस्ट्रॉल के मेटाबोलिज्म के लिए बहुत आवश्यक है। कोकोनट में फाइबर पाया जाता है और ब्लड शुगर इससे नियन्त्र में रहता है।
 इस वर्ष विश्व नारियल दिवस 2022 का विषय बेहतर भविष्य और जीवन के लिए नारियल उगाना है। यह विषय अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय द्वारा तय किया जाता है।
 

Leave a Comment