Sat, Apr 27, 2024
image
मंडे टेस्ट में हिचकोले खाते नजर आई सत्यप्रेम की कथा /04 Jul 2023 11:54 AM/    157 views

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर आज होगा रिलीज

नई दिल्ली।  करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। वहीं, हालिया रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कुछ लड़खड़ाते हुए नजर आई। सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म पहले दिन से चर्चा में बनी हुई है। सत्यप्रेम की कथा को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खाते हुए नजर आई। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर सामने आने के बाद फैंस में इसका ट्रेलर देखने की बेताबी बढ़ गई है। इसी मूवी से करण जौहर सात साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। नामी कलाकारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया जाएगा। करण जौहर ने इस बात जानकारी शेयर की कि ट्रेलर दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। 

Leave a Comment