Sat, Apr 27, 2024
image
सोना 59 हजार के करीब, 70 हजार के नीचे चांदी /17 Aug 2023 11:51 AM/    1135 views

सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी

पवन शर्मा
नई दिल्ली । इस सप्ताह सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। दोनो के वायदा भाव गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 69,500 रुपए और सोने के भाव 58,500 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 199 रुपए की गिरावट के साथ 69,543 रुपए के भाव पर खुला। फिलहाल यह 269 रुपए की गिरावट के साथ 69,453 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,544 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 69,376 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वाेच्च स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 228 रुपए की गिरावट के साथ 58,453 रुपए के भाव पर खुला। फिलहाल यह 256 रुपए की गिरावट के साथ 58,425 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,469 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,401 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वाेच्च स्तर छू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। कामेक्स पर सोना 1922.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले बंद भाव 1928.30 डॉलर था। फिलहाल यह 6 डॉलर की गिरावट के साथ 1922.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कामेक्स पर चांदी के वायदा भाव 22.48 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला बंद प्राइस 22.53 डॉलर था। फिलहाल यह मामूली गिरावट के साथ 22.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।
 

Leave a Comment