पवन शर्मा
इन दिनों अपनी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर को लेकर अभिनेता अनिल कपूर खासी चर्चा पा रहे हैं। अनिल कपूर की यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित होगी। इस सीरीज में अनिल कपूर आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में कुछ समय पहले अनिल कपूर ने सीरीज के सेट से अपने कुछ बीटीएस अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। अब द नाइट मैनेजर का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में वे आदित्य कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जहाँ अनिल कपूर के चेहरे पर तनाव दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर आदित्य का चेहरा शांत नजर आ रहा है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार डीलर को रोकने के लिए एक ही हथियार है- एक होटल का नाइट मैनेजर। पोस्टर और कैप्शन को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस सीरीज में अनिल कपूर काफी एक्शन करते नजर आएंगे। यह दूसरा मौका है जब अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ दिखाई देंगे।